You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 27 जनवरी 2024

Share This Post

मेष : आज शेयर बाजार में भूलकर भी आज निवेश ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने वाली घटना हो सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : मंदिर में जाकर घी का दान करें।

वृषभ : आज आपकी किसी करीबी से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा। आज वाणी पर संयम रखें और संभल कर बात करें, वरना दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में दूसरों का सहयोग मिलता रहेगा।

मिथुन : आज काम में मन नहीं लगेगा, थकान और आलस्य भरा दिन व्यतीत होगा। बॉस से सावधानी से बात करें और गुस्से पर काबू रखें। पेट में तकलीफ हो सकती है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : गरीबों को वस्त्र दान दें।

कर्क : आज आप वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें, किसी भी विवाद में ना पड़ें। सेहत के लिहाज से दिन अनुकूल नहीं है। खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : मंदिर में जाकर फल फूल का दान करें।

सिंह : विदेशी कारोबार से बड़ी सफलता आज आपके हाथ लग सकती है। कोई पुरानी खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना बन रही है। यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : गरीबों को भोजन कराएं।

कन्या : आज मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। विदेश से शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : कन्या को दान में दे कुछ सामग्री दें।

तुला : आज आपके बिजनेस का विस्तार हो सकता है। कोई नया काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। भाग्य का आज आपको साथ मिलेगा।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : फलों का दान व फलों को भगवान को अर्पित करें।

वृश्चिक : आपके लिए आज का दिन किसी दुविधा में गुजरेगा। आज किया जाने वाला फैसला फिलहाल टाल दें। कोई भी नया काम करना शुभ नहीं है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग :  लेमन
उपाय : दुर्गा का ध्यान करें व 108 नींबू की माला चढ़ाएं,मनोकामना पूरी होगी।

धनु : धैर्य बनाकर रखना बहुत जरुरी है। किसी बात को लेकर दुखी हो सकते हैं। फिजूलखर्ची आप पर भारी पड़ सकती है। बुरी परिस्थिति से घबराएं नहीं, जीवनसाथी आपका पूरा साथ देगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : नारियल किसी मंदिर में देवी का ध्यान करके चढ़ाएं।

मकर : आज आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ सकता है। क्रोध ना करें, वरना घर में क्लेश हो सकता है। दोपहर के बाद सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : लाल
उपाय : शहद का इस्तेमाल करें व शहद का दान करें।

कुंभ : आज आप सावधानी बरतें और सोच-समझकर ही अपना काम करें। आपका क्रोध आपके लिए हानिकारक बन सकता है। फिजूलखर्ची न करें।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : गौ माता का आशीर्वाद लें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

मीन : आज आपको धन लाभ होने वाला है। विदेश से लाभ के संकेत मिल रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। तनाव रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : शिव भगवान की आराधना करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *