You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 27 दिसंबर 2023

Share This Post

मेष : आज आपका गुस्सा बढ़ेगा, इसलिए सोच विचार कर ही कुछ बोलें। घर में आज विवाद का माहौल बन सकता है। इसी कारण से आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : मांस, मदिरा का त्याग करने से हेल्थ अच्छी रहेगी।

वृषभ : नौकरी से बड़ा लाभ मिलने वाला है। रिश्तेदारों या मित्रों से उपहार मिलने का योग बन रहा है। आपका हर काम सरलता से हो जाएगा।
शुभ अंक :8
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : छेद वाला कांसे का सिक्का चलते पानी में प्रवाहित करें।

मिथुन : आज आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। साझेदारों से रिश्ते सुधरेंगे। किसी पुराने काम की सराहना होगी, जिससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बैंगनी
उपाय : बंदरों को गुड़-चने खिलाने से सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क : आज आपको अपेक्षा से अधिक धन की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनने की संभावना है। अनावश्यक खर्च भी बढ़ सकते हैं।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग  : हरा
उपाय : आज बिस्तर के पायों में तांबे की चार कील गाड़ने से सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह : आज धन लाभ होने की पूरी संभावना बन रही है। मां लक्ष्मी जी आपके ऊपर प्रसन्न हैं। यात्रा का योग है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक : 16
शुभ रंग : लाल
उपाय : साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

कन्या : आज किसी बुजुर्ग व्यक्ति से फायदा होने की संभावना है। साथ ही धन लाभ हो सकता है। दोस्तों के संग कहीं यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : फिरोजी
उपाय : आज पांच गरीब कन्याओं को हरी सामग्री बांटने से परिवार खुशहाल रहेगा।

तुला : आज सभी अधूरे काम पूरे होंगे, आपकी प्रतिष्ठा में चार चांद लगेंगे। आर्थिक लाभ की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।
शुभ अंक :44
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : सूर्य को अर्घ्य दें।

वृश्चिक : नौकरी और कारोबारी योजनाएं सफल होंगी। आपको सेहत का भी साथ मिलेगा। दोस्तों और पसंद के लोगों में समय बिताएंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : आज धार्मिक काम में मन लगेगा। सूर्य को जल चढ़ाएं।

धनु : आज आपको कारोबार में पूरा धैर्य रखना चाहिए। क्योंकि आज धैर्य ही आपको सफलता प्रदान कर सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : आज मंदिर जाकर दान करें

मकर : अचानक से बढ़ा हुआ खर्च आज आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम पूरा होगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : किसी जरूरतमंद को कंबल दान दें।

कुंभ : आज आप बहुत ही भावुक रहेंगे, अपने जीवनसाथी पर विशेष दृष्टि बनाए रखें। क्योंकि आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : पीला
उपाय : सुबह उठकर सूर्य को लाल फूल के साथ जल चढ़ाएं।

मीन : आज आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकते हैं। बढ़ता हुआ खर्च आपको चिंतित करेगा। समाज में आपकी यश-कीर्ति बढ़ेगी।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : हरा
उपाय : सूर्यदेव को जल चढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *