50% LikesVS
50% Dislikes
मेष राशिफल : आज आलस्य और थकान की वजह से आपका मन नहीं लगेगा। अपने बॉस से आज सावधानी से बात करें और क्रोध को नियंत्रित करें। पेट में तकलीफ होगी। जीवनसाथी से बहस ना करें।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : सफेद कपड़ों को ज्यादा से ज्यादा पहने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृषभ राशिफल : आज आप अपनी वाणी और व्यवहार पर सतर्क दृष्टि रखें और अनावश्यक विवाद में ना पड़ें। कोई भी गलतफहमी न हो इसका ध्यान रखें। खर्च बढ़ने की संभावना बन रही है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : आसमानी
उपाय : पारिवारिक जीवन की खुशियों हेतु दूध, मिश्री, सफेद गुलाब के पुष्प किसी भी धर्म स्थान में चढ़ाएं।
मिथुन राशिफल : अगर आपका कारोबार देश में है तो आज आपको कोई खास सफलता नहीं मिलेगी। विदेश के कारोबार से बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। पुरानी गुम हुई वस्तु आपको मिल सकती है। यात्रा की संभावना बन रही है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : कोयले के आठ टुकड़े बहते पानी में प्रवाहित करने से नौकरी व बिज़नेस में उन्नति होगी।
कर्क राशिफल : आज आपके मैनेजर या विरोधियों से मनमुटाव की संभावना बन रही है। इसीलिए वाद-विवाद ना करें। बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। कोई शुभ समाचार मिलने के आसार हैं।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गहरा लाल
उपाय : आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए कच्ची साबुत हल्दी चलते पानी में बहाएं।
सिंह राशिफल : आज आपके कारोबार वृद्धि के योग बन रहे हैं। आप कोई नया काम करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। दोस्तों से मुलाकात होगी और आप आज उनके साथ घूमने जाएंगे।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : लाल
उपाय : उबले हुए मूँग किसी गरीब व्यक्ति को खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशिफल : आज आपका दिन दुविधा से भरा हुआ रहेगा। आज का कोई भी फैसला कल करें। नया काम करने से बचें। दोपहर के बाद धन लाभ होगा। धन लाभ होने से आप संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : नारंगी
उपाय : केसर का तिलक लगाएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा।
तुला राशिफल : आज आप धैर्य बनाकर रखना होगा। किसी बात से आपका मन दुखी हो सकता है। फिजूलखर्ची आप पर भारी पड़ सकती है। बुरी परिस्थिति में घबराएं नहीं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी हिम्मत बढ़ेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय : आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए गेहूँ के 11 दाने सूर्योदय के समय खाएं।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा। घर में कलह होगी। दोपहर में थोड़ी सी परेशानी के बाद सेहत खराब हो सकती है। खर्च पर काबू करें।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : भैरव मंदिर में दूध चढाने से फैमिली लाइफ अच्छी चलेगी।
धनु राशिफल : आज आप सावधानी बरतें। सोच-समझकर ही अपना काम करें। बदनामी का योग है। क्रोध को दबाकर रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : तांबे का कड़ा धारण करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
मकर राशिफल : आज आपको धन लाभ होने वाला है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। काम का बोझ आपका तनाव बढ़ा सकता है।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : गुलाबी
उपाय : बंदरों को गुड-चने खिलाने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
कुंभ राशिफल : आज आप शेयर बाजार में भूलकर भी निवेश ना करें। आर्थिक दृष्टिकोण से आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विवादों से दूरी बनाएं।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : लाल
उपाय : सफेद चंदन का तिलक लगायें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल : आज आपकी किसी करीबी से मुलाकात होगी। जीवनसाथी से रिश्तों में सुधार आएगा। आज संभलकर बात करें और वाणी पर संयम बनाएं।
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला
उपाय : सफेद संगमरमर की बनी कोई भी वस्तु अपने प्रेमी/प्रेमिका को गिफ्ट करने से लव लाइफ बेहतर होगी।