मेष : आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और नए अवसर प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: लाल, स्वर्ण
वृषभ : आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिससे बजट प्रभावित होगा। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रयासरत रहें और सभी का सम्मान करें। धैर्य और संयम से काम लें।
शुभ अंक: 4, 6, 7, 9
शुभ रंग: मरून
मिथुन : कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। नए स्रोत निर्मित होंगे और आर्थिक अवसरों में वृद्धि होगी।
शुभ अंक: 4, 5, 7
शुभ रंग: गुड़ समान
कर्क : प्रबंधन के प्रयास सफल होंगे। शासन सत्ता से संबंधित विषयों में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे और कामकाज पर फोकस बढ़ाएं।
शुभ अंक: 2, 7, 9
शुभ रंग: गुलाबी
सिंह : उद्योग व्यापार में मनोवांछित सफलता मिलेगी। भाग्य की प्रबलता से सभी कार्य सधेंगे। साख सम्मान में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण वार्ताएं सफल होंगी।
शुभ अंक: 1, 2, 4
शुभ रंग: गहरा लाल
कन्या : स्वजनों की मदद से कार्य सिद्ध होंगे। परिवार की सहायता उत्साहित रखेगी। करियर में पेशेवरता बनाए रखें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ अंक: 2, 4, 5, 7
शुभ रंग: अंजीर
तुला : टीम भावना में विश्वास बनाए रखें। महत्वपूर्ण मामलों में सफलता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा और जीवनसाथी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
शुभ अंक: 4, 6, 7
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
वृश्चिक : लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें। करियर व्यापार सामान्य रहेगा। अनुभवियों की सुनें और सतर्कता से आगे बढ़ें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: लाल मूंगा
धनु : बौद्धिक पक्ष पर फोकस बढ़ाएं। व्यक्तिगत प्रयास बेहतर होंगे। आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे और मित्रों संग मनोरंजन पर जाएंगे।
शुभ अंक: 3, 7, 9
शुभ रंग: एप्पल रेड
मकर : पारिवारिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। घर परिवार में शुभता रहेगी। व्यक्तिगत व्यवहार पर फोकस रखें और विनम्रता बनाए रखें।
शुभ अंक: 4, 7, 8, 9
शुभ रंग: मडर
कुंभ : सामाजिक गतिविधियों में रुचि रहेगी। बंधुजनों का सहयोग बढ़ेगा। संबंधों में शुभता का संचार होगा और परिस्थिति अनुकूल रहेंगी।
शुभ अंक: 4, 7, 8, 9
शुभ रंग: गेहुंआ
मीन : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और संयम से काम लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3, 8, 19
शुभ रंग: नीला