मेष : आपके लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: गुलाबी
वृषभ : व्यवसाय में स्टाफ और सहकर्मियों के साथ चल रही गलतफहमियों को शांति से दूर करने की कोशिश करें। गुस्से के कारण परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। अधिकारियों के साथ संपर्क में रहने से फायदेमंद स्थितियां बनेंगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: भूरा और सलेटी
मिथुन : आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। संकोच दूर होगा और नए अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: धवल
कर्क : पेशेवरों से तालमेल और करीबी बनाए रखेंगे। नए लोगों से सहज रहेंगे। आर्थिक कार्यों में तेजी लाएंगे।
शुभ अंक: 1, 2, 6, 7
शुभ रंग: सिल्वर
सिंह : कार्यक्षेत्र में धैर्यपूर्वक आगे बढ़ते रहेंगे। व्यवस्था और अनुशासन पर जोर रखेंगे। जिम्मेदारियों को निभाएंगे।
शुभ अंक: 1, 7
शुभ रंग: गहरा गुलाबी
कन्या : भाग्यवृद्धि की कोशिशों को बढ़ाएंगे। धर्म-कर्म में आगे बने रहेंगे। वाणिज्य व्यापार प्रभावशाली रहेगा।
शुभ अंक: 1, 5, 6, 7
शुभ रंग: समुद्री
तुला : सजगता और सावधानी बनाए रखने का समय है। नियम पालन में सहजता बढ़ाएं। अनजानों से लेन-देन में स्पष्टता रखें।
शुभ अंक: 6, 7, 9
शुभ रंग: दूधिया
वृश्चिक : परंपरागत स्रोतों से आय बढ़ेगी। साख, सम्मान और प्रबंधन के मामले बेहतर बनेंगे। निजी जीवन खुशहाल रहेगा।
शुभ अंक: 1, 6, 7, 9
शुभ रंग: चमकदार लाल
धनु : आर्थिक लेन-देन में लापरवाही से बचें। पेशेवर कार्यों को गति देंगे। आर्थिक सौदेबाजी में सफल होंगे।
शुभ अंक: 1, 3, 6, 7
शुभ रंग: आंवला समान
मकर : मित्रों के सहयोग से चहुंओर अनुकूलता बनी रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर करेंगे। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शुभ अंक: 6, 7, 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ : व्यक्तिगत उपलब्धियों पर जोर रहेगा। घर-परिवार के सुख-सुविधाओं में रुचि रहेगी। भवन-वाहन के मामले पक्ष में बनेंगे।
शुभ अंक: 2, 7, 8
शुभ रंग: मोरपंख के समान
मीन : आज चुनौतियों को गले लगाएं; वे अप्रत्याशित वृद्धि की ओर ले जाती हैं।
शुभ अंक: 5, 14, 22
शुभ रंग: पीला