विक्रम संवत 2078 शके 1943, उत्तरायण, वसन्त ऋतु, फाल्गुन मास की पंचमी 22 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी, भरणी नक्षत्र रात्रि 5 बजकर 54 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, ऐन्द योग रात्रि 12 बजे तक तत्पश्चात वैधृति योग, मेष में चंद्रमा।
आज का राशिफल
मेष – रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आज कोई नया दोस्त बनेगा | भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी | यात्रा भी सुखद रहेगी |
वृष – घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा | तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे | सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होगे।
मिथुन – आपको नए लोगो से थोड़ा संभल कर रहना चाहिए | सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा | शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा |
कर्क – परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी । किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह – किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
कन्या – कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी खासी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली
आयेगी।
तुला – वाणी पर संयम रखे। फिजूल खर्ची से बचे | रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
वृश्चिक – आपके बदले व्यवहार से जीवन साथी प्रसन्न होंगे | किसी लेन देन से फायदा होगा | घर का माहोल खुशियों से भरा होगा।
धनु – आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
मकर – पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। किसी महिला के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें । रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कुम्भ – ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद करेंगे | कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी | छात्रों को जल्द बड़ी सफलता हासिल होगी |
मीन – सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें | बुद्धि – कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी |
आज का ज्योतिषीय टिप्स
यदि आप डिप्रेशन से पीड़ित हैं तो प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर दूध मिला हुआ जल चढ़ायें, ऊपर से चावल अर्पित करें |