विक्रम संवत 2078 शके 1943, उत्तरायण, वसंत ऋतु, फाल्गुन शुक्ल पक्ष सप्तमी रात्रि 2 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात अष्टमी कृतिका नक्षत्र 8 बजकर 31 मिनट तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र, विष्कुंभ योग रात्रि 1 बजकर 15 तक तत्पश्चात प्रीति योग, वृष में चंद्रमा !
आज का राशिफल
मेष – आज नई डील होने के आसार होंगे | आपकी कार्यशैली लोगों को पसंद आयेगी | दोस्तों से मनमुटाव होने के योग बन रहे हैं |
वृष – आज आपका मन शांत एवं रचनात्मक होगा | कार्यक्षेत्र में तरक्की एवं उन्नति के योग हैं | किया गया पुरुषार्थ फलदाई होगा |
मिथुन – दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा | किसी अशुभ समाचार की प्राप्ति होगी | स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें | संतान की बड़ी सफलता से खुशी मिलेगी |
कर्क – फालतू विवादों से बचने की कोशिश करें | आज अपनी मेहनत से व्यवसाय में लाभ मिलेगा | रोजगार का क्षेत्र बढ़ेगा |
सिंह – यात्रा लाभकारी रहेगी | घर या ऑफिस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे | महिला राजनेता या अधिकारी का सहयोग मिलेगा |
कन्या – आज यश और कीर्ति प्राप्ति होगी | काफी भागदौड़ हो सकती है | आज व्यापार में नई योजना का विस्तार करेंगे | आर्थिक पक्ष मजबूत होगा |
तुला – कार्यक्षेत्र में थोड़ी परेशानी महसूस होगी | दुश्मनों से परेशानी आ सकती है | परिवार में किसी की बीमारी परेशान करेगी |
वृश्चिक – आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है | नए अनुबंध के आसार होंगे | मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है |
धनु – भाग्य में वृद्धि होगी और सम्मान की प्राप्ति होगी | प्रेम प्रसंगों में प्रगाढ़ता आयेगी | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है |
मकर – उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी | संतान के दायित्व की पूर्ति होगी | व्यवसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी | किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा |
कुम्भ – जीवन साथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा | नौकरी में परेशानी रहेगी | दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा | यात्रा लाभदायक होगी |
मीन – रुका हुआ पैसा मिल सकता है | शत्रु परास्त होंगे | व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी |
आज का ज्योतिषीय टिप्स
यदि कार्य क्षेत्र में बार-बार व्यवधान आ रहा है तो बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें |