संवत 2078 सके 1943, उत्तरायण, वसंत ऋतु, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष नवमी तिथि, मृगाशीरा नक्षत्र कर 14 बजकर 35 मिनट तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र, आयुष्मान योग रात्रि 3:00 बज कर 10 मिनट तक तत्पश्चात सौभाग्य योग, मिथुन में चंद्रमा |
आज का राशिफल
मेष :आज आप कुछ तनाव में रह सकते हैं | आज कुछ ऐसा करने से बचें जिससे पश्चाताप करना पड़े | राजनीतिक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहेगी |
वृष : आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा | विद्यार्थी पढ़ाई में रुचि लेंगे | व्यापार में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है |
मिथुन : आज आपका कठोर व्यवहार आपके जीवन साथी के साथ संबंधों में तनाव ला सकता है | धन लाभ के अनेक स्त्रोत मिलेंगे | घर के माहौल से आप उदास हो सकते हैं |
कर्क : समय का इंतजार करें और किसी के प्रति आलोचनात्मक सोच से बचें | आर्थिक विषयों में सक्षम होंगे | चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे |
सिंह : कैरियर संबंधी विकल्पों के लिए आप किसी गुरु से सलाह ले सकते हैं | भाई-बहन के बीच अनबन हो सकती है, गुस्से पर काबू रखें |
कन्या : सहकर्मियों से सहयोग अपेक्षित नहीं होगा | ऐसी जानकारी का खुलासा ना करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो | दांपत्य जीवन मैं खुशियां आएंगी |
तुला : आज धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी | राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है | पुराने निवेश में आय में वृद्धि होगी |
वृश्चिक : आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे | नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन अच्छा है | ऑफिस में बॉस से कुछ अनबन हो सकती है |
धनु : किसी भी कीमत पर आप आपा न खोए वरना परिवार में अनबन हो सकती है | अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक ना करें | पाटनर आप का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे |
मकर : राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी होगी | आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखें | चल रही समस्या का समाधान होगा | जीवन साथी की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें |
कुंभ : अपने पिता के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं | सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी |जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है |
मीन : बैंक से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें | पैसों को लेकर विवाद हो सकता है | दाम्पत्या जीवन में खटास आ सकता है |