संवत 2078 शके 1943, उत्तरायण, वसन्त ऋतु, फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वादशी 13 बजकर 13 मिनट तत्पश्चात त्योदशी, आश्लेषा नक्षत्र 23 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र, सुकर्मा योग रात्रि 3 बजकर 40 मिनट तक तत्पश्चात धृति योग, कर्क में चंद्रमा 23 बजकर 33 मिनट तक तत्पश्चात सिंह में |
आज का राशिफल
मेष – रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे | आपके रुके हुए काम किसी रिश्तेदार के माध्यम से जल्द पूरे हो जाएंगे | घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा |
वृष – आपको आपके काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। कुछ अच्छे मौके आपके हाथ से निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर का सहयोग मिलेगा।
मिथुन – आज यात्रा लाभदायक होगी | जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा | किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिलेगी।
कर्क – घर में कुछ मेहमान आयेंगे जिससे घर की रौनक बनी रहेगी | आज काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लाएगी | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह – किसी अनुभवी की मदद आपके लिए फायदेमंद साबित होगी | स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। पारिवारिक विवाद से बचे |
कन्या – आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी |
तुला – आज आपका दिन शानदार रहेगा | परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपकी समस्याओं का निवारण होगा।
वृश्चिक – दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवन साथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे | अचानक धनलाभ के मौके भी मिलेंगे ।
धनु – दूसरों के काम में दखल देने से बचें। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा | सम्मान में वृद्धि होगी |
मकर – आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी फिर भी मन खिन्न रहेगा। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी।
कुम्भ : रुके हर कार्य पूरे होंगे । आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाए | शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
मीन – धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आयेंगे | दोस्तों के साथ रिशतें मजबूत होंगे | नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के नये अवसर प्राप्त होंगे |
आज का ज्योतिषीय टिप्स
मंगलवार के दिन पीपल के पते पर हनुमते नम:, लिखकर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाने पर आपके सभी कष्ट दूर होते हैँ एवं घर में सुख समृद्धि आती है।