संवत 2078 शके 1943, उत्तरायण, वसंत ऋतु, फाल्गुन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी 13 बजकर 30 मिनट तक तत्पश्चात पूर्णिमा, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी, शूल योग रात्रि 1 बजकर 07 मिनट तक तत्पश्चात गंड योग, सिंह में चंद्रमा !
विशेष – होलिका दहन
प्रदोष – व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भद्रा-रहित काल में होलिका दहन किया जाता है | यथा – सा प्रदोष व्यापिनी भद्ररहित ग्राह्या || ( धर्म सिंधु )
अत एव 17 मार्च, गुरुवार को पूर्णिमा के प्रदोष व्यापिनी कल में 18:33 से 20 बजकर 50 मिनट तक की समय अवधि में होलिका दहन नि : संदेह रूप से किया जा सकता है |
आज का राशिफल
मेष – आज किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ होगा | जीवन साथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे |
वृष – आज आपका उदार स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा | आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी | संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी |
मिथुन – कई दिनों से रुके कार्य को पूरा करने में सफल होंगे | माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा | अपनी बात रखने का मौका मिलेगा |
कर्क – सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा | संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा | आज पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे |
सिंह – आर्थिक स्थिति मजबूत होगी | महिलाओं को कोई खास सफलता मिलेगी | भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी |
कन्या – विद्यार्थियों को कैरियर में सफलता मिलेगी | मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा | आर्थिक स्थिति के बारे में सोच – विचार करे |
तुला – आज किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे | नौकरी – पेशा लोगों के पदोन्नति का योग बन रहा है | जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा |
वृश्चिक – निवेश के मामले में सावधानी बरतें | छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा | पार्टनरशिप में किए गये कार्यों में सफलता मिलेगी |
धनु – ध्यान अध्यात्म की ओर लगा रहेगा | नये लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है | आज कैरियर में नये आयाम स्थापित करेंगे |
मकर – आपके रुके हुए काम घर वालों की मदद से पूरे होंगे | सरकारी नौकरी वालों के लिए दिन अच्छा है | क्रोध पर नियंत्रण रखें |
कुम्भ – आज खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे | दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा | अपने कार्यों की योजनाओं में बदलाव करेंगे |
मीन – सामाजिक कार्यों की तरफ रुझान रहेगा | पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे | अचानक धन लाभ के योग बन रहे है |
आज का ज्योतिषीय टिप्स
यदि व्यापार या नौकरी में उन्नति नहीं हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ायें | अवश्य लाभ होगा |