50% LikesVS
50% Dislikes
नई दिल्ली,न्यूज डेस्क (नेशनल थॉट्स):राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना के लिए प्रेसिडेंट्स स्टैण्डर्ड एंड कलर और भारतीय नौसेना क्रेस्ट की एक नए डिज़ाइन को मंजूरी दे दी है, जिसका अनावरण दिनांक 04 दिसंबर, 2022 को नौसेना दिवस पर विशाखापत्तनम में किया गया था।
भारतीय नौसेना के नये क्रेस्ट का अनावरण : औपनिवेशिक अतीत को पीछे छोड़ने के लिए जारी राष्ट्रीय प्रयास के अनुरूप नौसेना इनसाइन को हमारे इतिहास से प्रेरणा लेती एक नई डिजाइन में संशोधित किया गया, जहां व्हाइट एनसाइन पर लाल क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर रेखाओं को एक नीले अष्टकोण के साथ बदला गया, जिसमें ट्विन गोल्डन बॉर्डर्स शामिल थे, जिसमें एक स्पष्ट एंकर के ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक और एंकर के स्टॉक पर ‘राष्ट्रीय प्रतीक ‘सत्यमेव जयते’ अंकित था। इसके अलावा, ऊपरी बाएं कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज को बरकरार रखा गया।
परिवर्तन का अर्थ क्रेस्ट डिजाइनों में प्रतीकात्मक नॉटिकल रोप को हटाना है : फाउल एंकर को क्लियर एंकर से बदलने के लिए इंडियन नेवी क्रेस्ट में बदलाव किया गया है। क्लियर एंकर समुद्री क्षेत्र में किसी भी चुनौती का मुकाबला करने के लिए भारतीय नौसेना की दृढ़ता को दर्शाता है और अपने नाविकों की दृष्टि, मिशन और आकांक्षाओं में स्पष्टता का प्रतिनिधित्व करता है। क्लियर एंकर भारत के तट एवं समुद्री हितों को सुरक्षित करने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। परिवर्तन का अर्थ क्रेस्ट डिजाइनों में प्रतीकात्मक नॉटिकल रोप को हटाना है। संशोधित भारतीय नौसेना क्रेस्ट को नौसेना दिवस 2022 के अवसर पर दिनांक 04 दिसंबर, 22 से लागू किया गया है।
नौसेना का आदर्श वाक्य किस रूप में अपनाया गया :
न्यू नेवल क्रेस्ट में अशोक सिंह के सिर के नीचे एक पारंपरिक नौसैनिक क्लियर एंकर है, जिसके नीचे ‘शं नो वरुण:’ खुदा हुआ है, जो वेदों का एक आह्वान है जिसका अर्थ है ‘महासागर के देवता हमारे लिए शुभ हों’ है। स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के सुझाव पर इस वाक्यांश को भारतीय नौसेना के आदर्श वाक्य के रूप में अपनाया गया था। राष्ट्रीय आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ अर्थात ‘सत्य की हमेशा विजय होती है’ क्लियर एंकर के स्टॉक पर अंकित है।