दिल्ली सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में दिल्ली विधानसभा पर प्रचंड प्रदर्शन
Share This Post
नई दिल्ली – दिल्ली में नगर निगम का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है बीजेपी दिल्ली सरकार पर हमलावर होती दिखाई दे रही है l आज दिल्ली में बीजेपी की ओर से कई इलाकों में सरकार की नई आबकारी निति के खिलाफ प्रदर्शन किया गया l
दूसरी तरफ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में दिल्ली विधानसभा के दिल्ली सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बाहर प्रचंड प्रदर्शन किया गया l
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता , विजय गोयल पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्री हर्ष मल्होत्रा , महामन्त्री भाजपा दिल्ली प्रदेश, श्री राजीव बब्बर , उपाध्यक्ष, भाजपा दिल्ली प्रदेश, अशोक ठाकुर , प्रभारी बाहरी दिल्ली, सतेंद्र सिंह, प्रभारी पश्चिमी दिल्ली, संजय ठाकुर, महामन्त्री मिलाप नगर,वार्ड नं.18s के साथ साथ भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताबंधुओं ने हिस्सा लिया।