गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह 11 बजे तक मतदान का प्रतिशत तापी में सबसे ज्यादा 46.35% और सबसे कम 30.20% पोरबंदर में दर्ज किया गया है।
क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने राजकोट में किया मतदान
द्वारका के खंभालिया में मतदान करने पहुंचे AAP के सीएम कैंडिडेट अपना आईकार्ड घर पर ही भूल आए थे। इसके चलते उन्हें 45 मिनट तक इंतजार करना पड़ा। वहीं, क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी जामनगर-नॉर्थ से बीजेपी कैंडिडेट हैं। लेकिन, वोटर आईडी में उनका नाम राजकोट में आता है। इसलिए उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ राजकोट में मतदान किया।
788 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज
राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले फेज में दो करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। पहले फेज की कुल 89 सीटों में से भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और BTP के पास 2, NCP के पास एक सीट है।
आज जिन सीटों पर खास नजर रहेगी, वे हैं- जामनगर, मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़।
- नवसारी जिले के वासंदा में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इसमें वासंदा के BJP कैंडिडेट पीयूष पटेल जख्मी हो गए। बता दें, वासंदा कांग्रेस का गढ़ है। कांग्रेस से अनंत पटेल मैदान में हैं।
- जामनगर नॉर्थ सीट से भाजपा कैंडिडेट रीवाबा जडेजा और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने राजकोट में मतदान किया।
- BJP के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने सूरत में वोट डाला। इसके बाद वे गांधीनगर में चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अमित शाह ने गुरुवार को मतदाताओं से बड़ी तादाद में वोटिंग की अपील की।
- गुजरात के मिनी अफ्रीका कहने जाने वाले जम्बूर गांव में पहली बार लोग वोट डाले जा रहे हैं। यहां उनके लिए स्पेशल ट्राइबल बूथ बनाया गया है।