Weather Update : तेज आंधी और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, बिहार में ऑरेंज अलर्ट
Share This Post
देश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश जारी
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : राजधानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, UP, हरियाणा और बिहार समेत कई राज्यों में मानसून का ट्रेलर दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई | बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री औसत की गिरावट हुई है।
24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश आने की संभावना
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। विभाग ने ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया। वहीं बारिश होने की वजह से उत्तर-पश्चिमी भाग में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
जानिए क्या है नौतपा और कब से होगी इसकी शुरुआत ?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा बुधवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाता है। नौतपा में 9 दिन तक प्रचंड गर्मी रहती है। वहीं देश के कई शहरों के तापमान में 11.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।