Weather Updates : राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में गर्मी से मिली राहत ! होगी बारिश
Share This Post
हल्की बूंदाबांदी होने से गर्मी से मिली राहत
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से भारी बूंदाबांदी के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है | दिल्ली में भी दो दिन से चल रही हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया है | गुरुवार तक ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है | भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि देश के सभी हिस्सों में लू का प्रकोप थम गया है |
इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान
राजस्थान, पंजाब, नई दिल्ली और हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है | दो दिन बाद उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है | महाराष्ट्र में बुधवार से अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा |
हरियाणा-राजस्थान में लौटेगी लू
इस बीच मंगलवार को उत्तर पश्चिमी राजस्थान और दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रही | राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना के अधिकतर हिस्सों, हरियाणा के कुछ हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस रहा है |