50% LikesVS
50% Dislikes
न्यूज डेस्क (नेशनल थॉट्स) : हमारे देश में हर आय दिन क्राइम की घटनाएं सामने आती है जैसे की अभी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना के बाद पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर जान दे दी।
West Bengal: घटना न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के चतुरा गच खताल स्लम इलाके की है। पुलिस ने बताया, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया, किरन रविवार रात को रिया के घर गया था। इसी दौरान दोनों के बीच बहस हो गई और किरन ने रिया का चाकू से गला काट दिया।
पति को छोड़ने से इनकार किया तो प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट :
रिया शादीशुदा थी और उसका एक पांच साल का बेटा भी है। इसके बावजूद वह दो साल से किरन के साथ रिलेशनशिप में थी। किरन ने रिया को अपने पति को छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों का झगड़ा हो गया और किरन देवनाथ ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बाथरूम से रिया के शव को बरामद किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रिया के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।

प्रेमिका को मार खुद ने किया लाइव सुसाइड :
सिलीगुड़ी पुलिस ने सोमवार को महिला रिया बिस्वास का शव बरामद किया है। वहीं, युवक की पहचान किरन देवनाथ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर लाइव करने के बाद युवक रविवार को ट्रेन के सामने कूद गया।