World Ocean Day 2022 : जानिए इसका इतिहास, कब से मनाया जा रहा है ये दिवस
Share This Post
World Ocean Day क्यों मनाया जाता है ?
न्यूज डेस्क ( नेशनल थॉट्स ) : हम सभी को पता है मानव जीवन के लिए महासागरों का होना कितना महत्वपूर्ण है | इसलिए इनके संरक्षण के लिए अनिवार्य प्रयासों के संबंध में वैश्विक जागरूकता (Awareness) बढ़ाने के लिए हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। भोजन और दवाओं के प्रमुख स्त्रोत तथा जीवमंडल का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं महासागर, इसलिए इनका संरक्षण बेहद जरूरी है।
विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का इतिहास
दुनिया में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ महासागरों के दूषित होने की गति भी उसी तेजी से बढ़ती गई है। इसको रोकने के लिए साल 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए ‘पृथ्वी ग्रह’ नामक फोरम में हर साल विश्व महासागर दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था। तब कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट तथा ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा द्वारा पृथ्वी शिखर सम्मेलन में प्रस्ताव रखा गया था।
साल 2008 में संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस अवलोकन को आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई, जिसके बाद यह दिवस ‘द ओशन प्रोजेक्ट’ तथा ‘वर्ल्ड ओशन नेटवर्क’ के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 8 जून को मनाया जाने लगा।
विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) का उद्देश्य
जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थितिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और महासागरों की वजह से आने वाली चुनौतियों के बारे में दुनिया में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य है।