You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Year Ender 2023 : यहां पढ़िए, साल 2023 के सबसे ज्यादा बर्बरता से की गई हत्‍याओं के बारे में…

Share This Post

नई दिल्ली,(नेशनल थॉट्स ) : साल 2023 अपने आखिरी पलों की तैयारी में है, और हम सभी इस यादगार साल को सावधानी पूर्ण रूप से विदा कर रहे हैं। इस गुज़रे साल में दुनियाभर में बड़ी और महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं भी रहीं जो निर्दयता की सीमा को पार कर गईं। इनमें से कुछ घटनाएं देखने वालों को चौंका देने वाली थीं और कुछ ने सुनने वालों को दहशत में डाल दिया।


इस समय, गुज़रा हुआ साल हमें यह सिखाता है कि दुनिया में हमेशा सतर्क और सावधान रहना कितना महत्वपूर्ण है। चलिए, इस साल की कुछ ऐसी घटनाओं को याद करते हैं जो हमें आने वाले समय में सतर्क रहने के लिए प्रेरित करेंगी:=

 
 
कंझावला मर्डर केस 

यह घटना साल 2023 के पहले दिन हुई। जब पूरी दिल्ली नए साल के जश्न में डूबी थी, तभी बाहरी दिल्ली के कंझावला में एक 20 साल की लड़की की जान ले ली गई। एक कार ने अंजली नाम की लड़की की स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के साथ 12 किलोमीटर तक अंजली कार के साथ घिसटती रही, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

1 जनवरी की तड़के सुबह एक राहगीर ने कार के पीछे लाश घिसटती देखी थी तो पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें से पांच आरोपी जेल में हैं।

 
निक्‍की यादव मर्डर केस

10 फरवरी, 2023 को दिल्‍ली के बाबा हरिदास नगर इलाके में निक्‍की यादव को उसके ही लिव-इन पार्टनर साहिल गहलोत ने बेरहमी से मार डाला। फिर शव को फ्रिज में छिपाकर शाम को दूसरी लड़की से शादी कर ली। दरअसल, निक्‍की और साहिल कई सालों से लिव-इन में रह रहे थे। दोनों ने अपने घरवालों की बिना रजामंदी के ही आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली थी।

कुछ साल बाद साहिल के घरवालों ने उसका रिश्ता किसी और लड़की के साथ तय कर दिया। जब निक्‍की ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस हो गई। बहस इस हद तक पहुंच गई कि साहिल ने निक्की की हत्या कर दी और उसके बाद निक्की का शव मितराऊं गांव में अपने फ्रिज में छिपा दिया था। बाद में पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आया, तब पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

 
साक्षी मर्डर केस
चाकू से गोदा और पत्थर से कूच 27 मई, 2023 को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके साहिल नाम के युवक ने 16 साल की किशोरी की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। साहिल ने किशोरी को कई बार चाकू से गोदा फिर पत्थर से कुचल कर जान ले ली। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद आरोपी को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था। दिल्‍ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में लगभग 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट के मुताबिक, साक्षी और साहिल दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों का किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसके बाद साहिल ने बदला लेने की ठान ली थी और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया।
 
मीरा रोड मर्डर केस
3 जून, 2023 को मुंबई से सटे मीरा रोड स्थित आकाशगंगा अपार्टमेंट निवासी मनोज साने ने अपनी लिव पार्टनर सरस्‍वती वैद्य को बेहद भयावह और क्रूरता से मार डाला।  आरोपी मनोज ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कटर मशीन से उसके कई टुकड़े किए। फिर टुकड़ों को तीन बाल्टियों में रख दिया था। फिर उन्हें मिक्सर में पीसा और प्रेशर कुकर में उबाला ताकि कुत्तों को खिला सके। घर से असहनीय दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की, जिसके बाद 16 जून को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  यह घटना अत्यंत भयावह, अमानवीय और वीभत्स की सुनने वालों की रूह कांप गई। न जाने कितने लोग कई दिनों तक सो नहीं पाए।
 
BJP युवा नेत्री सना खान मर्डर

  बीजेपी की युवा नेत्री सना उर्फ हिना खान की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया। सना नागपुर से जबलपुर अपने पति अमित उर्फ पप्पू से मिलने आई थीं, लेकिन 2 अगस्त को वह लापता हो गईं। इसके बाद सना की मां ने एफआईआर दर्ज कराई। जब नागपुर पुलिस जबलपुर पहुंची, तब उसकी हत्या की पुष्टि हुई। 16 अगस्त को आरोपी अमित और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया।

बता दें कि अमित और सना की दोस्ती कोरोना काल में सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। 24 अप्रैल 2023 दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। उसके मर्डर के पीछे सोने की मोटी चेन और 50 लाख रुपए का विवाद बताया जा रहा है। उसने ये रकम अपने पति अमित उर्फ पप्पू साहू को होटल कारोबार में पार्टनरशिप के लिए दी थी।

 
350 रुपये के लिए 100 बार चाकुओं से गोदा

 21 नवंबर, 2023 में राजधानी दिल्‍ली में हुए खौफनाक हत्याकांड ने सभी को हिला कर रख दिया था। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में सिर्फ 350 रुपये की लूट के लिए एक युवक की 100 से ज्यादा बार चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने युवक की जान लेने के बाद लाश के पास डांस भी किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देख लोग विचलित हो गए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पत्‍नी के बुलाने पर प्‍लेन से घर आया फिर मां के पेट में घोंपे चाकू

 4 अप्रैल 2023 को बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थानाक्षेत्र के निस्ता गांव में एक बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। मां महमूदा खातून मुन्नी खून से लथपथ जमीन पर पड़ी छटपटा रही थी, लेकिन बेटे को अपनी करतूत पर जरा भी अफसोस नहीं था। आरोपी बेटा बार-बार कह रहा था कि यह मेरी मां नहीं दुश्मन है। इसने मेरे दिल के टुकड़े पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट की। इसका परिणाम वह भोग रही है। यह सुन लोग पुलिस के आने तक उसकी धुलाई करते रहे। बता दें कि आरोपी मजदूर पत्नी के बुलाने पर मुंबई से प्लेन से आया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *