यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने रविवार को रूसी आक्रमण के बाद गत दो वर्षों में 31,000 यूक्रेनी सैनिकों की मौत की बात कही। जेलेंस्की ने कहा, “इस युद्ध में 31,000 यूक्रेनी सैन्य कर्मी मारे गए हैं। 3,00,000 या 1,50,000 नहीं, वह नहीं जो पुतिन और उनके धोखेबाज मंडली ने झूठ बोला है। लेकिन फिर भी, इनमें से प्रत्येक का जान गंवाना हमारे लिए एक बड़ा बलिदान है।”
हालांकि, जेलेंस्की ने यह नहीं बताया कि कितने सैनिक घायल या लापता हैं। यह पहली बार है कि रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद किव ने अपने जान गंवाने वाले सैनिकों की संख्या की पुष्टि की है। यह घटना 24 फरवरी, 2022 को हुई थी