You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

अमित शाह का कांग्रेस पर हमला: इटली वाले भारतीय परंपराओं का सम्मान नहीं कर सकते

Share This Post

( नेशनल थोट्स )केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। जयपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश की परंपराओं और गौरव का अपमान करती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी साल में 3 महीने विदेश में छुट्टी मनाते हैं, जबकि मोदी 23 साल तक एक भी दिन छुट्टी नहीं लेते।

शाह ने कहा कि मोदी ने 10 साल के अंदर परिवारवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार और जातिवाद को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र उद्देश्य भारत को दुनिया में पहले स्थान पर ले जाना है।

उन्होंने कहा कि इंडी अलायंस के नेताओं का लक्ष्य सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों को सत्ता में लाना है।

शाह ने राजस्थान की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने 2014, 2019 और विधानसभा चुनावों में भाजपा को भारी बहुमत दिया। उन्होंने कहा कि मोदी ने भारत को पाताल से आसमान तक पहुंचाया है और 2047 तक भारत आत्मनिर्भर और सबसे पहले होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *