You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

BJP tightens its waist for flood victims, Delhi BJP President and other leaders arrived by boat among the people stranded in Chilla Khadar

बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा ने कसी कमर, दिल्ली के चिल्ला खादर में फंसे लोगों के बीच नाव से पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व अन्य नेता

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)- दिल्ली में बीते कई दिनों से हो रही बारिश के कारण विभिन्न इलाकों में बाढ़ का खतरा बन गया है वहीं यमुना के कुछ निचले इलाकों में रह रहे लोगों के मकान डूब चुके हैं। बारिश के कारण हजारों लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हैं। सरकारी इंतजाम इन सब परिस्थितियों में ना काफी साबित हो रहे हैं।

बाढ़ में फंसे लोगों के लिए समय पर राहत, खाद्य सामग्री व चिकित्सा सुविधाएं देने की व्यवस्था न होने पर दिल्ली भाजपा ने केजरीवाल सरकार को जम कर कोसते हुए कहा कि केजरीवाल को दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है, वो दिल्ली से बाहर अपनी पार्टी के विस्तार में लगे हैं।
दिल्ली भाजपा के नेताओं ने बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए कसी कमर
भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों के लिये 11 स्थानों पर बाढ़ राहत शिविर चलाए हैं, इसके अलावा बाढ़ में फंसे लोगों के लिए समय पर राहत, खाद्य सामग्री व चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए तमाम प्रयास किए जारहे हैं। भाजपा के जिलाध्यक्षों को युवा कार्यकर्ताओं की टीम तैयार रखने को कहा गया है जो कि आवश्यकता पड़ने पर रात दिन बाढ़ राहत का काम कर सकें। बाढ़ पीडितों का हल जानने व उन्हें राहत समाग्री प्रदान करने हेतु नाव से चिल्ला खादर पहुचें  दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने एक एक टापू पर फंसे लगभग 100 लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें भोजन सामग्री उपलब्ध कराई।
 सीमा विवाद के कारण पानी में फंसे लोगों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
उन्होंने कहा कि यह खेदपूर्ण है कि दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत चिल्ला खादर के यह लोग गत 2 दिन से एस.डी.एम. (पूर्व) एवं एस.डी.एम. (दक्षिण) के सीमा विवाद में फंसे हैं और उन तक कोई राहत नहीं पहुंच रही थी और आज हम मानवता के आधार पर इनके बीच आये हैं। भाजपा के वरिष्ठ  नेताओं ने  बाढ़ राहत कैंम्पों में जाकर लोगों को बांटी राहत सामग्री वहीं दूसरी और सांसद डॉ. हर्ष वर्धन,  रमेश बिधूड़ी, मनोज तिवारी एवं गौतम गंभीर राहत कार्य में स्वयं जुटे हैं और विभिन्न कैम्पों में जाकर राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं।
भाजपा ने भेजी 8 टेम्पो खाध सामाग्री एवं कुछ आवश्यक दवाइयाँ 

वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदेश कार्यालय में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी की उपस्थिती में पार्टी द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीडितों के लियें लगाये राहत एवं भोजन शिविरों के लियें 8 टेम्पो खाध सामाग्री एवं कुछ आवश्यक दवाइयाँ भेजीं। सचदेवा ने बताया किदिल्ली भाजपा ने आठ राहत शिविर शुरू किये थे और आज तीन नये राहत शिविर उसमें जोड़े गये हैं।
बाढ़ पीडितों के लिए  भाजपा ने इन स्थानों पर लगाए राहत कैंप

भाजपा के कैम्प यमुना बाजार, सभापुर, घोण्डा तीसरा पुश्ता, गढ़ी मैंडू, गांधी नगर लोहा पुल, अक्षरधाम कॉमनवेल्थ विलेज के पास, समस्तीपुर गांव के पास, मयूर विहार-1 मेट्रो के सामने, मयूर विहार एक्सटेंशन, पुराना पलटनपुर भैरव मार्ग, जैतपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चलाये जा रहे हैं जिनका संचालन कार्य प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *