You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

चंद्रयान-3 अब चांद की सतह पर घूम रहा, पानी और कीमती धातुओं से जुड़ी जानकारी जुटाएगा

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकलकर चांद की सतह पर घूम रहा है। करीब 14 घंटे बाद गुरुवार सुबह इसकी पुष्टि भारतीय अंतरिक्ष संस्थान केंद्र (ISRO) ने की।

प्रज्ञान रोवर में  वजन 26 किलो
प्रज्ञान रोवर में छह पहिए हैं और वजन 26 किलो है। चांद की सतह पर यह अपने सोलर पैनल खोलकर चल रहा है। इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि यह मिट्‌टी पर भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ और इसरो के लोगो की छाप भी छोड़ेगा। हालांकि इसे लेकर अभी इसरो का कोई बयान नहीं आया है।

पानी और कीमती धातुओं को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करेगा
चहलकदमी के दौरान रोवर की रफ्तार 1 सेमी/सेकंड है। इस दौरान पानी और कीमती धातुओं के साथ आसपास की चीजों को स्कैन करने के लिए नेविगेशन कैमरों का इस्तेमाल करेगा और इसरो की कमांड टीम को जानकारी भेजेगा।

प्रज्ञान रोवर पर दो पेलोड लगे हैं। ये पानी और अन्य कीमती धातुओं की खोज में मदद करेंगे। APXS यानी अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर और LIBS यानी लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप। ये दोनों पेलोड चंद्रमा सतह की संरचना की जांच करेंगे। अगले 14 दिनों के दौरान रोवर इस डेटा को एकत्र करेगा और इसे लैंडर पर रिले करेगा। ये डेटा चंद्रयान -2 के ऑर्बिटर को भेजा जाएगा जो इसे पृथ्वी पर पहुंचाएगा।
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *