You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

aaj ki taza khabar, Breaking News in india, current affairs in india, current news in hindi, hindi news update, latest news in india, sarkar ki baat, today current news

दिल्ली भाजपा का आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन, केजरीवाल की लापरवाही का नतीजा है दिल्ली में बाढ़

Share This Post

नई दिल्ली(नेशनल थॉट्स)- भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के आह्वान पर भाजपा के सैंकड़ों पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आईटीओ स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार आज हर मोर्चे पर विफल, अकर्मण्य और भ्रष्ट दिल्ली की प्रयाया बन चुकी है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल सरकार से इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज यह प्रचंड प्रदर्शन किया।

भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने छोड़ी पानी की तेजधार
आम आदमी पार्टी कार्यालय की ओर बढ़ रहे हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की तेज बौछार छोड़ी और हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों समेत वीरेन्द्र सचदेवा एवं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार पुलिस आईपी स्टेट थाने ले गई, जिसके बाद इन्हें रिहा किया गया।
प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा के नेता व पदाधिकारी
प्रदर्शन में सम्मलित हजारों कार्यकर्ताओं में प्रदेश पदाधिकारी, प्रवक्ता, मोर्चा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष आदि शामिल थे। वहीं कई नामी नेताओं ने भी प्रदर्श न में भाग लिया जिनमें प्रदेश महामंत्री हर्ष मल्होत्रा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता एवं आदेश गुप्ता, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा एवं साबिर अली, दिनेश प्रताप सिंह आदि ने सम्बोधित किया।

 केजरीवाल की लापरवाही का नतीजा है दिल्ली में बाढ़ का आना


प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहाकि केजरीवाल सरकार ने लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते 45 वर्ष बाद दिल्ली को बाढ़ की ओर धकेला। केजरीवाल सरकार की लापरवाही एवं भ्रष्टाचार के चलते किराड़ी जैसी अधिकृत कॉलोनियों में जलजमाव से जान माल का हो रहा नुकसान, गरीब सर्वाधिक प्रभावित। केजरीवाल सरकार ने जानबूझकर विकास फंड हिस्सा ना देकर दिल्ली की मैट्रो रेल, रैपिड रेल, हाईवे, शहरी टनल रोड़ आदि विकास योजनाओं को बाधित किया। केजरीवाल सरकार ने सत्ता पाते ही दिल्ली नगर निगम को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया आज दिल्ली में हर ओर कूड़े के ढ़ेर ही ढ़ेर दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *