You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Due to increase in water level in Yamuna, there is a danger of flood, Chief Minister Kejriwal called an emergency meeting

यमुना में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बना, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Share This Post

नई दिल्ली(नेशनल थॉट्स)- दिल्ली समेत उत्तर-भारत के अधिकांश राज्यों में बीते सप्ताह से मानसून की बारिश आफत बनकर बरस रही है। दिल्ली वालों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आज दिल्ली में यमुना नदी का पानी बाढ़ के संकेत दे रहा है। जिसके देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में आपात बैठक बुलाई है।  इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया है।


यमुना क्षेत्र के कई इलाकों में पहुंचा यमुना का पानी लोग घर छोड़ने को हुए मजबूर

यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। नदी का पानी नोएडा-दिल्ली लिंक रोड तक पहुंच गया है।
जगतपुर गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। तो सिग्नेचर ब्रिज के पास नदी के बाढ़ क्षेत्र में स्थित गढ़ी मांडू गांव जलमग्न हो गया है। नावों से लोगों को निकाला जा रहा है। रिंग रोड पर बस अड्डा से पहले चंदगी राम अखाड़े के पास यमुना का पानी पहुंचा। मोनेस्ट्री मार्केट के बाहर बाढ़ के पानी को रोकने के लिए लगाई गई मिट्टी की बोरियां।
  मयूर विहार पुश्ते पर पहुंची राहत व बचाव के लिए फायर ब्रिगेड टीम
मयूर विहार पुश्ते पर बचाव के लिए फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। सीढ़ी लगाकर लोगों को पुल पर चढ़ाया जा रहा। लोगों को यहां से बाहर निकालने के लिए बोट भी मंगाई गई हैं क्योंकि अभी भी सैकड़ों लोग अंदर फंसे हुए हैं बहुत सारे जानवर फंसे हुए हैं। उन्हें बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *