You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Health Tips : वजन कम करना है तो अपने नाश्ते की आदत में करना होगा बदलाव

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : शरीर को फिट रखने के लिए हर किसी को चिंता रहती है। यह समस्या का समाधान स्वयं आपके पास ही है। संतुलित और पौष्टिक नाश्ते के साथ इसका समय भी तय हो तो वजन भी आसानी से कम होगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। इसके लिए आपको टाइम सेट करना सही रहेगा। व्यायाम, जिम, योग, एक्सरसाइज,डाइटिंग के साथ-साथ नाश्ता भी आपकी फिटनेस में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। तो आइए जानते हैं फिटनेस और नाश्ते के बारे में कुछ जरूरी बातें।

वेट लॉस और नाश्ते के बीच है गहरा संबंध
आधुनिक दौर में लोगों के सोने का, जगने का समय बदल गया है। जिस कारण खाने पीने का भी समय बदला है। पहले के समय में लोग सूरज के ढलते ही खाना खाते थे और सुबह का नाश्ता भी समय से कर लेते थे।

मतलब नाश्ता और रात के खाने के बीच में कम से कम 14 से 16 घंटे का अंतर होता था, जो कि सही था। तब लोगों को शरीर को फिट रखने के लिए आज के इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती थी। आज के दौर में भी लोगों को रात के खाने और नाश्ते के बीच का अंतर 14 से 16 घंटे के बीच का होना चाहिए।

इसलिए बढ़ता है बैली फैट
बदलती लाइस्टाल में लोगों ने अपना खाने का समय भी बिगाड़ लिया है। देर रात तक जगना, नाईट आउट करना इस दौरान खाते पीते रहना। मॉर्निंग में जगने के बाद ब्रेकफास्ट करना। पाचन तंत्र को अपना काम करने के लिए समय न देना। रात के खाने और ब्रेकफास्ट के बीच 14 से 16 घंटे का गैप न होने से बैली फैट बढ़ने लगता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए समय का ध्यान रखना जरूरी है।

9-10 बजे करें नाश्ता
विशेषज्ञ कहते हैं रात और सुबह के बीच आप जो भी खाते हैं, उसके बीच समय का गैप होना चाहिए। आज के दौर में शरीर को फिट रखने के लिए सुबह 9 से 10 के बीच नाश्ता करना सही रहेगा। किंग्स कॉलेज लंदन के जेनेटिक एपिडेमियोलॉजी के प्रोफेसर का कहना है आधुनिक जमाने में वजन कम करने के लिए सुबह 11 बजे तक नाश्ता का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे पहले करने से मोटापा को बढ़ावा मिलता है।

14 घंटे का उपवास जरूरी
रिसर्च रिपोर्ट में बताया गया रात के खाने और नाश्ते के बीच 14 घंटे का गैप जरूरी है। रात में 8 से 9 बजे तक डिनर करते हैं तो सुबह 11 बजे नाश्ता करें। ब्रेकफास्ट आपको जल्दी करना है तो रात का खाना आपको जल्दी करना होगा। इससे बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ वजन कंट्रोल रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *