You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

हरियाली तीज पर लगाएं इन चीजों का भोग

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स) : हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। हरियाली तीज का पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से माता पार्वती को समर्पित हैं। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है।
 
 
क्या है हरियाली तीज का महत्व
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज के दिन ही शिव ने माता पार्वती को उनकी कठोर तपस्या के बाद पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।  सुहागिन महिलाओं द्वार यह व्रत करने पर उनका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहता है। साथ ही कुवारी लड़किया भी यह व्रत अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। प्राचीन काल से ही हरियाली तीज पर 16 श्रृंगार और हरे रंग के वस्त्र धारण करने का विशेष महत्व है, साथ ही इस दिन महिलाएं झूला भी झूलती हैं।
खीर का भोग
हरियाली तीज के पावन अवसर पर माता पार्वती और भगवान शिव को चावल और दूध से बनी खीर का भोग लगाएं। इसके बाद आप स्वयं उस को प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। साथ ही यह खीर पति को भी दें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मिठास आती है और पति-पत्नी के प्रेम संबंध मजबूत होते हैं।

घेवर का भोग
हरियाली तीज पर घेवर का विशेष महत्व है। घेवर का भोग शुभ फलदायी माना जाता है, इसलिए हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को घेवर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है, साथ ही वंश वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सूजी का हलवा
मीठे में आप घर में सूजी का हलवा बनाकर भी भगवान शिव और माता पार्वती को अर्पित कर सकते हैं। इससे आपकी शिव और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *