You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में जल्द शुरू हो जाएंगी उड़ानें, तेज गति से हो रहा काम

Share This Post

नई दिल्ली ( नेशनल थॉट्स) : प्रभु श्रीराम की नगरी ‘अयोध्या’ अब जल्द ही देश के कई बड़े शहरों से हवाई मार्ग के जरिए जुड़ जाएगी। दरअसल, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कामों में इतनी तेजी लाई गई है कि राम मंदिर निर्माण से भी पहले यहां एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा और इसी की बदौलत अयोध्या में हवाई उड़ानें भी शुरू होंगी।
श्रीराम मंदिर से जुड़े सभी कार्य 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश
गौरतलब हो, श्रीराम मंदिर से जुड़े सभी कार्यों को अक्टूबर, 2023 तक पूर्ण करने के लिए संबंधित कम्पनियों को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में अयोध्या के लिए दिल्ली और मुंबई से हवाई यात्रा वर्ष-2023 में ही शुरू हो जाएगी। यह जानकारी ‘एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ द्वारा दी गई है।
उड़ानें इसी साल अक्टूबर में शुरू होने की संभावना
इसी के मद्देजर सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है। उड़ानें इसी साल अक्टूबर में शुरू हो सकती हैं। पहली उड़ान एटीआर-72 जहाज से शुरू होने की संभावना है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी-2024 में होना तय है।
इस संबंध में एयरपोर्ट के कार्यवाहक डायरेक्टर वी. एस. कुशवाहा ने बताया कि नवम्बर महीने तक घरेलू फ्लाइट शुरू हो जाएंगी। एयरपोर्ट में रनवे और पावर ट्रांसमिशन का काम तेजी से पूरा हो रहा है।
नाइट लैंडिंग सर्विस के साथ कोहरे में भी उतरेंगे विमान

फेज-वन के संचालन के साथ ही यहां पर नाइट लैंडिंग की सुविधा के साथ कोहरे में भी विमानों के लैंडिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। संभवत: इससे अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों और पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *