You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Health: Mulethi is very beneficial in cold, cough and sore throat, you will get many benefits.

Health : सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में बेहद फायदेमंद है मुलेठी, मिलेंगे कई लाभ

Share This Post

सर्दियों में जुकाम-खांसी और गले में खराश आदि समस्याएं होना आम बात है। सर्दियों में मौसम में शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए कई तरीके अपनाए जाते हैं। सर्दी से बचने के लिए हेल्दी डाइट, गर्म कपड़े और जड़ी-बूटियां बेहद काम आती हैं। वहीं सर्दियों में औषधीय गुणों से भरपूर मुलेठी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाती है।

मुलेठी खाने के लाभ

सर्दियों में मुलेठी खाने से कई फायदे मिलते हैं और आप मुलेठी पाउडर से लेकर डंठल, चाय और काढ़ा आदि सभी दवा का काम करते हैं। वहीं इसके सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम नहीं होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद होती है।

 

इम्यूनिटी

बता दें कि मुलेठी एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल से भरपूर होती है। वहीं रोजाना इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है। वहीं सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। आप रोजाना सुबह मुलेठी का डंठल चूस सकते हैं या फिर मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकते हैं।

 

सीजनल इंफेक्शन

मौसम बदलते ही कमजोर इम्यूनिटी के कारण कई लोगों को इंफेक्शन की समस्या होने लगती। वहीं मुलेठी में एंजाइम पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है। वहीं इसके सेवन से मौसम बदलने पर इंफेक्शन नहीं होता है।

दर्द और सूजन

ठंड के मौसम में मुलेठी खाने से दर्द और सूजन में राहत पायी जा सकती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में दर्द और सूजन पैदा करने वाले फ्री रेडिकल के प्रभाव को कम करता है।

वहीं इसमें पेट में ऐंठन, सूजन, डिमल्सेंट गुण और जलन को कम करने वाला गुण पाया जाता है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल हेल्थ के लिए मुलेठी का सेवन लाभकारी होता है और सूजन की समस्या कम होती है। वहीं यह अल्सर में भी फायदेमंद होता है।

 

डायबिटीज के रोगियों के लिए लाभकारी

मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और हाइपरग्लाइसेमिक गुण डायबिटीज के रोगियों को फायदा पहुंचाने का काम करता है। एक अध्ययन के अनुसार, मुलेठी के अर्क का सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज के लेवल में कमी आती है। जिससे डायबिटीज के इलाज में फायदा मिलता है।

 

वेट लॉस

यदि आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो मुलेठी का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा। इसके लिए आप मुलेठी का अर्क या पाउडर का सेवन कर सकते हैं। इसको खाने से पेट का मोटापा कम होता है। 

 

फैटी लिवर

लिवर के लिए मुलेठी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और हेपो प्रोटेक्टिव एलिमेंट लिवर को डैमेज होने से बचाता है। फैटी लिवर की समस्या होने पर मुलेठी का अर्क लेने से फायदा मिलेगा।

 

साफ होगा गला

गले में किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचने के लिए मुलेठी का सेवन करना चाहिए। यह गले को साफ करने के साथ ही खराश की शिकायत को भी कम करता है। बता दें कि अपने गले को साफ और सुरक्षित करने के लिए कई लोग मुलेठी का सेवन करते हैं।

 

ऐसे करें मुलेठी का सेवन

मुलेठी का लाभ लेने के लिए इसको सही समय और सही मात्रा में सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि सर्दियों में आपको कब और कितनी मुलेठी का सेवन करना चाहिए।

 

सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत

मौसम में बदलाव होने पर सर्दी-जुकाम, खांसी, गले में खराश और नाक बहने लगती है। ऐसे में मुलेठी का सेवन आपको फायदा दे सकता है। क्योंकि मुट्ठी में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीवायरल गुण पाया जाता है। जो आपको जल्द राहत देने का काम करते हैं।

 

अगर आपके पास मुलेठी की चाय या पाउडर बनाने का समय नहीं है, तो आप मुलेठी का डंठल भी चूस दे सकते हैं। इससे भी आपको सर्दी-जुकाम और खांसी से राहत मिलेगी।

 

शहद और अदरक के साथ मुलेठी का सेवन

मुलेठी का ज्यादा फायदा पाने के लिए मुलेठी पाउडर को शहद और अदरक के रस के साथ मिलाकर खाना चाहिए। इस मिश्रण को दिन में दो बार लेने से आपको जल्द आराम मिलेगा।

 

मुलेठी का स्वाद बच्चों को पसंद नहीं आता है। ऐसे में आप इसको शहद में मिलाकर बच्चे को खिला सकते हैं। 

 

कब और कितनी खाएं मुलेठी

कहा जाता है कि किसी भी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। ऐसा मुलेठी के साथ भी होता है। इसका ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

 

अगर आपको सर्दी-जुकाम है, तो पूरे दिन में आधा इंच मुलेठी की डंठल को दो बार चूसें। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

 

सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होने पर अदरक का रस और शहद में मुलेठी पाउडर मिलाकर इसको एक बोतल में रख लें। फिर दिन में दो बार इसको खाएं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

 

ज्यादा मुलेठी खाने से हो सकता है नुकसान

जहां मुलेठी के कई फायदे हैं, तो वहीं इसके अपने कुछ नुकसान भी हैं। कुछ लोगों को इसका स्वाद नहीं पसंद आता है। वहीं अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से मुंह का स्वाद बिगड़ जाता है। जिसके बाद कोई भी चीज खाने का मन नहीं करता है। वहीं अगर आप सही समय और सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो आपको इसके कई फायदे मिलते हैं।

 

गर्भवती महिलाएं न खाएं मुलेठी

मुलेठी बॉडी को क्लीन करने का काम करता है। ऐसे में प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन सही नहीं माना जाता है। वहीं यदि आपको इसका सेवन करना है, तो पहले डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।

 

ऐसे बनाकर तैयार करें मुलेठी की चाय

बता दें कि मुलेठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। साथ ही इस चाय के सेवन से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है।

 

मुलेठी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 3 कप पानी में आधा इंच अदरक का टुकड़ा, 2 इंच मुलेठी का टुकड़ा या 1 चम्मच मुलेठी पाउडर और आधा इंच दालचीनी मिलाएं। अब इस पानी को करीब 10 मिनट तक उबालें। जब यह पानी उबलते हुए 2 कप बचे, तो इसको छानकर गरम-गरम पी लें।

 

यदि रोजाना मुलेठी की चाय का सेवन करते हैं, तो बहती नाक, खांसी और सर्दी-जुकाम में आराम मिलता है। साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *