You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

रूखे हाथों से हैं परेशान तो घर पर तैयार करें ये हैंड क्रीम

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स )- हाथों को मुलायम बनाने के लिए कई तरह की क्रीम बाजार में मिलती हैं, जिनसे आपको राहत मिल सकती है लेकिन ये कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देती हैं। ऐसे में लोग घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। आज के लेख में हम आपको घर पर ही दो तरह की हैंड क्रीम बनाना सिखाएंगे, ताकि आपके हाथ मुलायम हो सकें।
 

पहली हैंड क्रीम बनाने का सामान

  •  ग्लिसरीन
  • शिया बटर
  • नारियल तेल
  • लैवेंडर ऑयल
  • लेमन ऑयल
 

विधि

इस हैंड क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर पानी उबालें। इस पानी में शिया बटर दो चम्मच, ग्लिसरीन और नारियल का तेल अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें लैवेंडर ऑयल और लेमन ऑयल को मिलाएं। जब ये अच्छे से मिल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आप इसे प्लास्टिक के कंटेनर में मिलाकर रख सकते हैं। अब रोज रात को इस क्रीम को हाथों पर लगाएं। इसे हमेशा फ्रिज में ही रखें।
 

दूसरी क्रीम बनाने के लिए सामान

  • एलोवेरा जेल
  • शिया बटर
  • कोको बटर
  • अलसी का तेल
  • एसेंशियल ऑयल
 

विधि
इस दूसरी क्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉयलर में शिया और कोको बटर को अच्छे से पिघला लें। इसके बाद इसे हल्का ठंडा करें। अब इसमें जरूरत के हिसाब से ही दोनों तरह के तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं। 
आप इसे मिक्सी की मदद से सही से मिला सकती हैं। इसे कांच में डिब्बे में बंद करके फ्रिज में रख लें। आप 6 महीने तक इसे स्टोर करके रख सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *