You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

भारतीय नौसेना का वार्षिक सम्मेलन और वार्षिक बुनियादी ढांचा सम्मेलन

Share This Post

मुंबई: भारतीय नौसेना का वार्षिक मरम्मत सम्मेलन 2024 (एआरसी 24) और वार्षिक बुनियादी ढांचा सम्मेलन का आयोजन 08 से 09 फरवरी 2024 को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में चीफ ऑफ मटेरियल वीएडीएम किरण देशमुख की अध्यक्षता में किया गया। इस सम्मेलन में नौसेना के जहाजों एवं पनडुब्बियों की मरम्मत योजनाओं, नए जहाजों व पनडुब्बियों की रखरखाव आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे में बढ़ोतरी, मित्र देशों के साथ सहयोग तथा डिजिटल समाधानों पर चर्चा की गई।

नौसेना के प्लेटफार्मों के रखरखाव में संभावित चुनौतियों और उनके समाधानों पर भी विचार-विमर्श किया गया, जिसमें मरम्मत कार्यों व मरम्मत प्रक्रियाओं को सर्वसम्मत बनाने के उद्देश्य से आवश्यक रणनीतिक स्तर पर बदलाव भी शामिल हैं।

नौसेना संपत्तियों की परिचालन उपलब्धता को सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए चीफ ऑफ मटेरियल ने सभी नौसेना डॉकयार्ड एवं मरम्मत यार्ड की प्रशंसा की।

चीफ ऑफ मटेरियल ने नई तकनीक तथा कुशल कार्य प्रक्रियाओं का उपयोग करके सभी लॉजिस्टिक्स व रखरखाव संगठनों के अधिक सक्रिय होने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वीएडीएम संजय जे सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्लेटफार्मों की बढ़ी हुई परिचालन उपलब्धता सुनिश्चित करने में सभी संबंधित पक्षों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और बढ़ी हुई परिचालन तत्परता और कौशल बढ़ाने में सहयोग करने की दिशा में ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन में नौसेना मुख्यालय, तीनों नौसेना की कमानों, त्रि-सेवाओं अंडमान और निकोबार कमान, नौसेना परियोजनाओं के महानिदेशक, नौसेना डॉकयार्ड, मरम्मत यार्ड और भारतीय नौसेना के सामग्री संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *