You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

India's first match against Australia in World Cup, see full schedule of Team India

विश्व कप में भारत का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से, देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉटस) : भारत में इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुंबई में मंगलवार (27 जून) को एक कार्यक्रम में मैचों की आधिकारिक जानकारी दी गई। भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में खेलेगी। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, भारत का ग्रुप राउंड में पाकिस्तान से 15 अक्टूबर को महा मुकाबला होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
 
भारत के मैच

तारीख           खिलाफ           जगह
8 अक्टूबर     ऑस्ट्रेलिया         चेन्नई
11 अक्टूबर   अफगानिस्तान    दिल्ली
15 अक्टूबर   पाकिस्तान         अहमदाबाद
19 अक्टूबर   बांग्लादेश          पुणे
22 अक्टूबर    न्यूजीलैंड          धर्मशाला
29 अक्टूबर    इंग्लैंड              लखनऊ
2 नवंबर        क्वालीफायर-2    मुंबई
5 नवंबर      दक्षिण अफ्रीका    कोलकाता
11 नवंबर     क्वालीफायर-1     बेंगलुरु
15 नवंबर     सेमीफाइनल-1    मुंबई
16 नवंबर     सेमीफाइनल-2    कोलकाता
19 नवंबर      फाइनल           अहमदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *