You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Kargil Day is a day to remember the courage, valor and sacrifice of Indian soldiers.

भारतीय सैनिकों के साहस,शौर्य और बलिदान की याद का दिन है कारगिल दिवस

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)- आज की तारीख हर भारतवासी के लिए काफी अहम है, क्योंकि आज की तारीख में हमारी पराक्रमी सेना ने देश का मस्तक उँचा किया था। आज हम आपको बताएंगे कारगिल विजय दिवस के बारे में।

भारत-पाक के बीच 1999 में 60 दिनों तक चलने वाले कारगिल युद्ध का अंत 26 जुलाई के दिन हुआ

स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिवस है। भारत में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जो लगभग 60 दिनों तक चला और 26 जुलाई के दिन उसका अंत हुआ और इसमें भारत विजयी हुआ।

आज पूरा देश ‘कारगिल विजय दिवस’ के रूप में भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का याद कर रहा है।

देश के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इस मौक पर हर देशवासी युद्ध में शहीद सहासी सपूतों के बलिदान को याद कर उन्हे सलाम करता है।

इस युद्ध में भारत ने जिन वीर सपूतों को खोया, उन्हें याद करने का दिन है 26 जुलाई 

इस युद्ध में भारत ने पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान को धूल चटाई थी। पाकिस्तान पर भारत की इस जीत को 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में हमने कई वीर सपूतों को खोया। ये दिन उस युद्ध में शहीद हुए देश की आन, बान और शान भारतीय सेना के पराक्रम को याद करने और उनके बलिदान को सम्मान देने का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *