You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Meen Sankranti 2024: Today is Meen Sankranti, know its significance and auspicious time

मीन संक्रांति 2024: आज है मीन संक्रांति, जानें इसका महत्व और शुभ मुहूर्त

Share This Post

हिंदू धर्म में मीन संक्रांति का विशेष महत्व है, जब सूर्य कुंभ से मीन राशि में जाता है तो इसे मीन संक्रांति के रूप में मनाया जाता है। यह दिन कई धार्मिक कारणों से एक शुभ दिन है। इस साल मीन संक्रांति 14 मार्च, 2024 यानी आज है। हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का विधान है। आइए आपको इसका महत्व और शुभ मुहूर्त बताते हैं।

मीन संक्रांति तिथि और समय:

  • फाल्गुन माह में सूर्य 14 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं।
  • मीन संक्रांति की शुरुआत 14 मार्च दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से होगी।
  • समापन का समय शाम 6 बजकर 29 मिनट पर होगा।
  • महा पुण्य काल दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से लेकर 2 बजकर 46 मिनट तक रहेगा।

मीन संक्रांति का महत्व: मीन संक्रांति का महत्व सनातन धर्म में विशेष है। इस दिन सूर्य देव अपनी स्थिति कुंभ से मीन राशि में बदलते हैं। यह दिन फाल्गुन माह के समय में आता है। इस दिन कई प्रकार से धार्मिक गतिविधियां जैसे- हवन,पूजा-पाठ, मंत्र जाप, ध्यान, दान और पुण्य करते हैं। इस दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप इस दिन लोगों को दान और पुण्य करेंगे तो काफी लाभकारी होगा।

भगवान सूर्य अर्घ्य मंत्र:

  • ॐ भास्कराय नमः
  • ॐ आदित्याय नमः

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *