एक बार एक गड़रिया लड़का था। वह प्रत्येक दिन भेड़ों को मैदान में ले जाता था । एक दिन वह चिल्लाया-” भेड़िया, भेड़िया, सहायता करो। ” गाँव वाले दौड़े और वहाँ आये। उन्होंने वहाँ भेड़िया नहीं देखा। लड़का उन पर हँसा। वे नाराज हुए और वापस लौट गये। कुछ दिनों के बाद एक भेड़िया वहाँ आया। लड़का सहायता के लिए बार-बार चिल्लाया। कोई नहीं आया। भेड़िये ने लड़के को मार डाला।