You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

नूंह हिंसा 102 FIR दर्ज, 202 लोगों गिरफ्तार क्षेत्र में अभी बंद रहेगी इंटरनेट सेवाएं : अनिल विज

Share This Post

नई दिल्ली(नेशनल थॉट्स)- हरियाणा के नूंह बीते दिनों हुई हिंसा के बाद यहां की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी। इंटरनेट सेवा बहाल करने के मामले पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा है कि हालात सुधरने के बाद क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएगी, अभी गहनता से जांच चल रही है। जांच के बाद हम कोई ठोस निर्णय लेंगे।

हिंसा पीछे एक बड़ा गेम प्लान 

गृह मंत्री अनिल विज ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि हिंसा पीछे एक बड़ा गेम प्लान है। लोग मंदिरों के साथ लगती पहाड़ियों पर चढ़ गए, उनके हाथों में लाठियां थीं और प्रवेश बिंदुओं पर इकट्ठा हो गए, यह सब एक उचित योजना के बिना संभव नहीं है। गोलियां चल रही थीं, कुछ लोगों ने हथियारों का भी इंतजाम कर रखा था। ये सब एक योजना का हिस्सा है।

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हो रही है कार्रवाई

कुल 102 FIR दर्ज की गई हैं। 202 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 80 लोग एहतियातन हिरासत में हैं। हमें जानकारी मिल रही है कि गोलीबारी की घटनाएं पूर्व नियोजित थीं… छतों पर पत्थर जमा किये गए थे और लोगों ने पहाड़ियों पर जाकर गोलीबारी की। हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा  हम यह भी जांच करेंगे कि क्या घटना के संबंध में कोई पहले से कोई इनपुट था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *