You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

स्वच्छता 2.0 विशेष अभियान के भाग के रूप में 2 लाख से अधिक सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया

Share This Post

नई दिल्ली, (नेशनल थॉट्स )- वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) और उसके संगठनों ने लंबित मामलों को कम करने और स्वच्छता को संस्थागत बनाने के लिए 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता 2.0 पर विशेष अभियान का संचालन किया। 
 

31 अक्टूबर 2022 तक 80 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त करने करने के बाद डीएफएस ने मासिक आधार पर अभियान की प्रगति की तथा सक्रिय निगरानी करते हुए नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक कार्य जारी रखा।

नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक की अवधि में विभाग और उसके संगठनों की मुख्य विशेषताएं और उपलब्धियां निम्नलिखित हैं-:

  • लोक शिकायतों का समाधान : 2,09,398
  • लोक शिकायत अपीलों का समाधान : 39,816
  • स्वच्छ किए गए स्थान/कार्यालय: 523
  • खाली किया गया स्थान: 71,968 वर्ग फुट
  • स्क्रैप निपटान से अर्जित राजस्व: रु. 1,43,87,364/-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *