NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

PM Modi made nomination at a special moment

विशेष मुहूर्त  में पीएम मोदी ने किया नामांकन

Share This Post

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी आज वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार नामांकन दाखिल किया। पीएम के नामांकन में शामिल होने के लिए काशी में दिग्गजों का जमावड़ा लगा है। विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व सांसद-विधायक सभी नामांकन में शामिल हुए।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। यहां से वे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने जाएंगे। पीएम मोदी नामांकन के बाद रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों व जीत के लिए रणनीति बनाएंगे।

आज गंगा सप्तमी और नक्षत्र राज पुष्य का संयोग है। इसके साथ रवि योग ग्रहों की अच्छी स्थितियों का निर्माण कर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कोई भी कार्य करने से अभिष्ट की सिद्धि होती है। पुष्य नक्षत्र में यदि किसी काम को किया जाए तो उसमें कार्य सिद्धि तय मानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि पीएम इस विशेष संयोग में ही अपना नामांकन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *