National Thoughts Logo
National Thoughts
AWebPortalOfPositiveJournalism

जोक्स 19 अक्टूबर 2026

a
admin
19 अक्टूबर 2026 | 08:28 am IST
Featured Image

मास्टर जी- चिंकू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं…?
चिंकू- सर वो गुजर गए…!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें…?
चिंकू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे…!
मास्टर जी- अच्छा, फिर…?
चिंकू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना…
मास्टर जी- अच्छा फिर…?
चिंकू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे…

पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था… आज इतना खुश कैसे है ?
गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है… उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गप्पू नहीं यार…मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है।