मेष:आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए काम की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यात्रा हो तो दस्तावेज और समय का विशेष ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
वृषभ:कामकाज में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। बजट बनाकर चलना लाभदायक रहेगा। परिवार में छोटी बातों को तूल देने से बचें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
मिथुन :आज आर्थिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में तनाव से बचने के लिए संयमित भाषा का प्रयोग करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: काला
कर्क:करियर में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कोई नया व्यवसाय या संबंध शुरू करने का विचार है तो आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह:आज आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रभाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, लेकिन स्वास्थ्य और आराम का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 21
शुभ रंग: सिल्वर
कन्या:आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और गैर-जरूरी खर्च से बचें। घर-परिवार में छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। किसी से कठोर शब्द बोलने से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: नीला
तुला:आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रह सकता है। करियर में तरक्की और सम्मान मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। रिश्तों में प्रेम और नजदीकी बढ़ेगी।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक:कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। निवेश या संपत्ति से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
धनु:आज सीखने, यात्रा और नए अवसरों के लिए अच्छा समय है। करियर में नई दिशा मिल सकती है। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर:रिश्तों में मधुरता आएगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। करियर में सफलता मिल सकती है, लेकिन अनावश्यक खर्च और काम के तनाव से बचें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
कुंभ:डिजिटल या ऑनलाइन काम से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी हो सकता है। कार्यस्थल पर राजनीति से दूरी बनाए रखें। बड़े आर्थिक फैसले सोच-विचार के बाद लें।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी
मीन:रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। परिवार और रिश्तों में सहयोग प्राप्त होगा। धन संबंधी मामलों में संयम रखें और किसी को बिना सोचे बड़ी रकम उधार न दें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: पीला

