मेष :आज कामकाज में उत्साह बना रहेगा। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में लाभ के अवसर हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
वृषभ :कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ सुखद समय बितेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
मिथुन :आज बातचीत के जरिए कई काम आसानी से बन सकते हैं। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
कर्क :परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मन को शांत रखने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: क्रीम
सिंह :आज आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नेतृत्व क्षमता के कारण कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या :पुराने अधूरे काम पूरे करने का अच्छा दिन है। नौकरी और कारोबार में सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। अनावश्यक खर्च से बचें
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: हरा
तुला:रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। व्यापार में नई डील फायदेमंद हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
वृश्चिक :आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। अपनी निजी योजनाएं किसी के साथ साझा करने से बचें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मैरून
धनु :भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा, शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के अवसर बनेंगे।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
मकर :कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार को समय दें
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: ग्रे
कुंभ :आज नए विचारों पर काम करने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं। बेवजह के विवादों से दूर रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: आसमानी
मीन :दिन सकारात्मक रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। प्रेम और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

