You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Share This Post


नई दिल्ली, (नेशनल थॉट्स )-  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज (शुक्रवार) 15 सितंबर 2023 को सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी तेज हवा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत और मध्य भारत में सक्रिय मानसून का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में आज और कल तथा मध्य भारत में सोमवार तक सक्रिय मानसून की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम भारत में आज से 18 सितंबर तक वर्षा जारी रहेगी। कोंकण, गोवा, और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज से 18 सितंबर के बीच मध्यम से व्यापक वर्षा और बिजली गिरने व कुछ स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है।

कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *