You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Thousands of workers created a ruckus at the Aadmi Party headquarters to besiege the Kejriwal government on the issue of water logging and cleaning of drains in Delhi.

दिल्ली में जलभराव और नालों की सफाई के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरने आदमी पार्टी के मुख्यालय पर हजारों कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार हंगामा

Share This Post

नई दिल्ली(नेशनल थॉट्स)-  मानसून की पहली बरसात के आते ही दिल्ली सरकार के नालों की सफाई की पोल खुली। दिल्ली में बरसात के कारण जगह-जगह जलभराव हुआ, सड़के जलमग्न हुई, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में पानी भरने की खबरें सुर्खियां बनी वहीं कई स्थानों पर सड़क धसने की खबरें भी आई। 
दिल्ली की इन तमाम समस्याओं को मुद्दा बनाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार को घेरते देर न लगाई।

सोमवार को भाजपा के सैंकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और विरोध प्रदर्शन करते हुए आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पर जोरदार हंगामा किया।
भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है  केजरीवाल सरकार – सचदेवा
 
प्रदर्शन में एकत्र कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार हो या दिल्ली नगर निगम हर ओर भ्रष्टाचार है, अरविन्द केजरीवाल सरकार भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है। 
अभी तक दिल्ली केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले, शीश महल घोटाले, जल बोर्ड एवं डी.टी.सी. घोटालों से त्रस्त थी पर अब दिल्ली केजरीवाल सरकार के लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा नाली, सीवर एवं नालों की प्री मानसून सफाई के नाम पर किये घोटाले जिसके परिणामस्वरूप आज दिल्ली तालाब बन गई है को देख स्तब्ध हैं।
 सचदेवा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के चुनाव से पहले तक दिल्ली की सफाई या जलजमाव जैसी समस्याओं को लेकर कहते थे कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा शासन है जो काम नहीं करता।

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह, विजेन्द्र गुप्ता, हर्ष मल्होत्रा भी केजरीवाल सरकार और उनकी पार्टी प्रशासकीय नीतियों पर जम कर बरसे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *