You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Today's Horoscope 01 July 2023

आज का राशिफल 06 जुलाई 2023

Share This Post

मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सुख-समृद्धि कारक रहेगा, लेकिन व्यापार और नौकरी में आपको कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आप अपने घरेलू कामकाज को पूरा करने के लिए कुछ समय निकाल पाएंगे।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नीला
उपाय : सफेद चंदन का तिलक लगाएं एवं भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशिफल : आज का दिन वृषभ राशि के लिए कल की तुलना में बेहतर रहेगा, आपको अपनी नौकरी में कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपका काम प्रभावित होगा। शाम के समय आज आपको अपने किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आसमानी
उपाय :  गायत्री चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वाले जातक आज अपने कार्य व्यवसाय में अधिक अपेक्षा रखेंगे, लेकिन मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिलने से निराश होंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है, इसलिए आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह है।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
उपाय :भगवान विष्णु की आराधना करें ।

कर्क राशिफल :आज कर्क राशि के जातक नौकरीपेशा में अपने अधिकारियों के व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिससे उन्हें कुछ मानसिक तनाव भी रहेगा। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार चला रहे हैं तो उसमें आपको नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय :शिवजी की पूजा करें, शिव मंत्र का जप करें ।

सिंह राशिफल : आज सिंह राशि वालों के सितारे बताते हैं कि, परिस्थितियां आपके अनुकूल होती नजर आएंगी। कारोबार में व्यय को आप संतुलित रख पाएंगे। वैसे आज आपके लिए सलाह है कि, समय का पालन करें और सही समय पर सही निर्णय लेने की कोशिश करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय :माता सरस्वती की पूजा करें, राहु मंत्र का जप भी लाभकारी रहेगा ।

 
कन्या राशिफल : आप आज किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए भी दिन शुभ रहेगा और भविष्य में आपको बढ़िया मुनाफा देगा। आज आपको अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय :भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें ।

तुला राशिफल :आपकी मनोकामना पूरी करने में परिवार के सदस्य सहयोगी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहेगा। आज आपके परिवार में सुख-शांति रहेगी। घर में सुख के साधनों पर भी आपको कुछ धन खर्च करना पड़ेगा।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय :माता पार्वती या उमा की पूजा करें ।
वृश्चिक राशिफल : आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर आकर्षित रहेगा, जिसके कारण आप कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को टालने का प्रयास करेंगे, ऐसे में आपका काम प्रभावित हो सकता है। आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं में निवेश करने का भी मन बनाएंगे, जिसके लिए दिन शुभ रहेगा।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय :जरूरतमंदों को दान दें ।

धनु राशिफल : आज घर के वरिष्ठ लोग आपकी व्यावसायिक समस्याओं को सुनेंगे और आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, इससे आपको समस्या से कुछ राहत मिल सकती है। आज आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : चंदन का तिलक लगाएं।

मकर राशिफल :आज व्यवसाय में आपके कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं जिससे नुकसान हो सकता है। इसलिए आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी होगी और उन्हें समझाना होगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : शनि स्तोत्र अथवा चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशिफल :आज आपको अपने आस-पड़ोस की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा, अन्यथा बिना वजह विवाद गहरा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। आज आपको कोर्ट-कचहरी और सरकारी कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

मीन राशिफल : आज व्यवसाय में भले ही कोई काम निश्चित समय पर न हो, लेकिन कहीं न कहीं से अचानक धन लाभ अवश्य होगा। आज आप घर में सुख-सुविधा बढ़ाने पर विचार कर सकते हैं, जिसके लिए आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की आवश्यकता होगी।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : गणपति को दूर्वा चढ़ाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *