You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

today's horoscope 28 august 2023

आज का राशिफल 23 सितंबर 2023

Share This Post

मेष राशिफल: आज आपको अपने क्रोध को काबू में रखने की आवश्यकता है, वरना किसी करीबी के साथ विवाद हो सकता है।  मध्यकाल के बाद दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: नीला
उपाय: धर्म-कर्म और दान-पुण्य का काम करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृषभ राशिफल: आप सोच-समझकर कोई फैसला लेने का समय निर्धारित करें, गलतफहमी से बचें। किसी काम की वजह से आपका खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: लाल
उपाय: बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन राशिफल: आज आप निर्धारित काम समय पर पूरा करेंगे। धन लाभ की स्थिति बन रही है। परिवार से आज आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: आक का पौधा घर में लेकर आएं, लाभ देगा।

कर्क राशिफल: आपका भाग्य आज अनुकूल नहीं है। जरूरी फैसले कल पर टाल दें। घर के बुजुर्गों का खास ध्यान रखें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
उपाय: भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।

सिंह राशिफल: आज कानूनी काम में हाथ डालने जा रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल ना करें। दुर्घटना से पूरी तरह सतर्क रहें। किसी बात की चिंता आज पूरे दिन सताती रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी
उपाय: पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

कन्या राशिफल: आज आपको हर काम में सफलता मिलेगी। घर-परिवार का सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार की दृष्टि से परिस्थिति बदल रही है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: हरा
उपाय: घी का दीप जलाएंगे तो लाभ मिलेगा।

तुला राशिफल: आज आपकी फिजूलखर्ची बढ़ेगी, किसी करीबी से विवाद हो सकता है। उदर विकार हो सकता है। नया काम करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: पीला
उपाय: घी का दीप जलाएंगे तो लाभ मिलेगा

वृश्चिक राशिफल: आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आपको धन लाभ की अपार संभावनाएं हैं। यात्रा के लिए दिन बिल्कुल अनुकूल नहीं है। आज आपका जीवनसाथी के संग अच्छा समय बीतेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सफेद
उपाय: गौ सेवा से काम बनेगा।

धनु राशिफल: आज आप सेहत के प्रति जागरूकता दिखाएंगे। धन लाभ की संभावना बन रही है। क्रोधित ना हों और वाणी में मधुरता लाएं। माता-पिता का प्यार मिलेगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा और आराधना करें।

मकर राशिफल: आज अगर आप नया वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो जरुर खरीदें। आज का दिन खरीदारी के लिए शुभ है। दोपहर के बाद आपका खर्च बढ़ेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: गरीबों को वस्त्र दान करें, लाभप्रद है।

कुंभ राशिफल: पैसों के लेनदेन से आज दूर रहें, आज निवेश से भी दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अशुभ है। काम एकाग्रता से करें, वरना दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: बैंगनी
उपाय: किसी को दान दें, दिन अच्छा गुजरेगा।

मीन राशिफल: आज बीमारी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा। घर में मनमुटाव की संभावना है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। किसी भी विवाद को जन्म ना दें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *