You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज का राशिफल 24 जून 2023

Share This Post

मेष राशिफल : आज आपको धन लाभ की संभावना बन रही है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। आप आज प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : लाल
उपाय : 
महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

वृषभ राशिफल : 
कुछ रुकावट के बाद आपको धन लाभ होगा। दोपहर के बाद खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दोस्तों और परिवार के साथ समय बीतेगा।
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सफेद
उपाय :  कपड़ो का वितरण करेंगे तो लाभ मिलेगा।

मिथुन राशिफल : विरोधियों से सतर्क रहें और बच्चों की ओर से चिंतित ना हों। कारोबारी निराशा बनी रहेगी। शीघ्र ही आपको काम में बड़ी सफलता हाथ लगेगी।
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : ग्रे
उपाय : 
सीढ़ी पर स्वास्तिक बनाएं।


कर्क राशिफल :
 आज आपके कारोबार में पुराने तनाव कम हो सकते हैं। हर काम में सफलता मिलेगी। आपका मन आज शांति की ओर बढ़ेगा। जीवनसाथी आपको सम्मान देगा।
 शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हरा
उपाय : केले के पेड़ में जल चढ़ाने से गुरु की कृपा बरसेगी।

सिंह राशिफल : आज कोई भी नया काम ना करें। व्यवहार और वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधियों से दूर रहें। तनाव से बचें और सेहत का ध्यान करें।
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : केसरिया
उपाय : शनि मंदिर में दान करें।

कन्या राशिफल : आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। कम मेहनत से ही आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। नया काम करने के लिए दिन शुभ है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हरा
उपाय : पुखराज धारण करेंगे तो अच्छा रहेगा।

तुला राशिफल : आज सेहत खराब हो सकती है और मन अशांत रहेगा। घर में तनाव बढ़ेगा। अपने लोग सहयोग नहीं करेंगे। गुप्त विरोधी परेशान करेंगे। कारोबार में थोड़ी सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : पीला
उपाय :  पीपल के पत्ते पर घी का दीप जलाएं।


वृश्चिक राशिफल : पुराने कार्यों पर ध्यान दें और नए काम के बारे में आज बिल्कुल भी ना सोचें। कोई विरोधी आपको हानि पहुंचा सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
उपाय : 
सूर्य को अर्घ्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल :  आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतना ही फल मिलेगा। रूका हुआ सरकारी काम बनेगा। आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आपके मान और सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
उपाय : पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।
मकर राशिफल :

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई भी फैसला सोच विचार कर ही करें। किसी करीबी की बात अथवा कृत्य से मन को ठेस लग सकती है। घर में तनाव की स्थिति बनेगी।

शुभ अंक : 5
शुभ रंग : लाल
उपाय : आज आक की जड़ को तिजोरी में रखें।
कुंभ राशिफल :

आज आपके घर में सुख-शांति का वातावरण बनेगा। किसी अंतरंग मित्र से मुलाकात हो सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां बदल जाएगी और समय अनुकूल नहीं रहेगा। इसलिए सोच-विचार का फैसला लें।

शुभ अंक : 4
शुभ रंग : नीला
उपाय : मंदिर में 40 दिन तक रोज घी का दीप जलाएंगे तो अच्छा रहेगा।
मीन राशिफल :

काम में आज आपको सफलता मिलना मुश्किल लग रहा है। इसलिए निराश ना हों। वाद -विवाद से दूर रहें। कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा।

शुभ अंक : 7
शुभ रंग : पीला
उपाय : लाल कपड़े में नारियल बांधकर रखें तो धन लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *