NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

आज की कहानी:रामनवमी कब है? 26 या 27 मार्च… यहां जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्

Share This Post

साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार रामनवमी कब है, साथ ही जानेंगे रामनवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है. चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को राम नवमी भी कहते हैं. यह दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. साल 2026 में राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच थोड़ा भ्रम बना हुआ है. ऐसे में आइए जानते हैं इस बार रामनवमी कब है, साथ ही जानेंगे रामनवमी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

रामनवमी कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च 2026 को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी.  ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 27 मार्च 2026 को राम नवमी मनाना अधिक शुभ माना जाएगा.

मध्याह्न काल का समय
राम नवमी के दिन मध्याह्न काल का विशेष महत्व होता है, क्योंकि मान्यता है कि भगवान राम का जन्म दोपहर के समय हुआ था. इस साल मध्याह्न का शुभ समय सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक रहेगा, जबकि मध्याह्न का सटीक क्षण 12:27 बजे माना गया है. इस समय पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है.

रामनवमी पूजा विधि
•⁠ ⁠राम नवमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें.
•⁠ ⁠सबसे पहले भगवान गणेश का स्मरण करें. फिर एक साफ जगह पर भगवान श्री राम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
•⁠ ⁠गंगाजल से अभिषेक करें और चंदन, अक्षत, फूल और वस्त्र अर्पित करें.
•⁠ ⁠इसके बाद धूप-दीप जलाकर पूजा करें और भोग लगाएं.
•⁠ ⁠आप राम मंत्र या रामायण का पाठ भी कर सकते हैं.
•⁠ ⁠अंत में भगवान से सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना जरूर करें.
राम नवमी के दिन घर को सजाना, नए कपड़े पहनना और हवन करना भी शुभ माना जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *