You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

हल्दी और ये तेल मिटा देगा सारे सफेद दाग, बिना देर किए शुरू करें ये 4 उपाय

Share This Post

अपने आसपास देखा होगा कि कुछ लोगों के चेहरे और हाथ का रंग बदलने लगता है। उनके मुंह, हाथ, पैर और धीरे-धीरे पूरे शरीर पर सफेद दाग पड़ने लगते हैं। इसका इलाज करवाने के लिए लोग इधर-उधर काफी भटकते है, मगर सही रास्ता नहीं मिल पाता। उपाय ना मिलने पर ये सफेद निशान पूरे शरीर पर फैलने लगते हैं। हल्दी और सरसों के तेल से  त्वचा की इस बीमारी का आयुर्वेदिक इलाज किया जा सकता है आइये जानते है
 

हल्दी और सरसों का तेल का लेप
हल्दी में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सरसों के तेल के साथ बढ़िया इलाज साबित हो सकता है। सरसों के तेल में पिगमेंटेशन बढ़ाने वाले गुण होते हैं। 1 चम्मच हल्दी पाउडर और 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर सफेद दाग पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा आराम मिलने तक रोज करते रहें।
 
देसी घी और काली मिर्च का उपाय

काली मिर्च और देसी घी से सफेद दाग को बढ़ने से रोका जा सकता है। रोजाना यह उपाय करने से इम्युनिटी बढ़ने के साथ खून साफ होता है। आप 10 काली मिर्च को 10 ग्राम देसी घी में गर्म करें। फिर काली मिर्च निकालकर इस घी को नॉर्मल घी में मिला दें और रोजाना सेवन करें।

 

अदरक का जूस

हल्दी की तरह अदरक के अंदर भी एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं और साथ में इम्युनिटी भी बढ़ती है। यह सफेद दाग का बेहतरीन घरेलू उपचार है। आप थोड़े से अदरक को कूटकर जूस निकालें और उसे छानकर पी लें।

विटिलिगो में लें ऐसी डाइट

  • तांबे के बर्तन में पानी पीएं।
  • हरी सब्जियां खाएं।
  • गाजर, दाल, अंकुरित चनों, बादाम का सेवन करें।
  • पेट के कीड़े हों तो दवा लें।
  • नीम के पानी से नहाएं।

ये चीजें ना खाएं

  • खट्टे फल और चीजें
  • दही-लस्सी, मट्ठा
  • मैदा, उड़द की दाल
  • मांस-मछली
  • जंक फूड, आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *