You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Water level may rise again in Yamuna, danger of flood looms in low-lying areas

यमुना में फिर बढ़ सकता है जलस्तर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराया

Share This Post

नई दिल्ली: यमुना नदी एक बार फिर उफान पर है। शनिवार से ही यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी का दौर चल रहा है यह दौर रविवार को भी जारी। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा में रविवार दोपहर बाद से शाम तक लगातार काफी कमी आई।

यमुना में जलस्तर बढ़ने पर दिल्ली के निचले इलाकों में एक बार फिर बना बाढ़ का खतरा 
 
शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह तक जो पानी छोड़ा गया था, वो सोमवार तक दिल्ली पहुंचेगा। जिसके कारण यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़कर 207 मीटर के पार जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो निचले इलाकों में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट पर है।
सड़क और रेल यातायात फिर होगा बाधित
यमुना में जलस्तर बढ़ा तो एक बार फिर दिल्ली वालों के लिए समस्याएं बढ़ेंगी, क्योंकि सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ सकता है और लोहे के पुल पर ट्रेनों की आवाजाही को रोकना पड़ सकता है। साथ ही यमुना बाजार, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, सोनिया विहार समेत कई निचले इलाकों में फिर से बाढ़ आने का खतरा भी पैदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *