You Must Grow
India Must Grow

NATIONAL THOUGHTS

A Web Portal Of Positive Journalism 

Aam Aadmi Party formed transgender wing in Delhi, councilor Bobby Kinnar will take charge

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बनाई ट्रांसजेंडर विंग, पार्षद बॉबी किन्नर संभालेंगी कमान

Share This Post

नई दिल्ली (नेशनल थॉट्स)-  आम आदमी पार्टी ने दिल्ली ईकाई में ट्रांसजेंडर विंग बनाया है। इसकी कमान सुल्तानपुरी से MCD की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर को सौंपी है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि शहर में किसी भी बड़ी पार्टी का थर्ड जेंडर समुदाय के लिए स्पेशल विंग नहीं है। इनकी समस्याओं को देखते हुए इस विंग को बनाने का विचार आया। बॉबी ने पिछले साल आम आदमी पार्टी से MCD चुनाव लड़ा और चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को काफी वोटों से हराया था।

ट्रांसजेंडर विंग बनाए जाने पर पार्षद बॉबी किन्नर ने क्या कहा

 

ट्रांसजेंडर विंग बनाए जाने पर पार्षद बॉबी किन्नर ने खुशी जताते हुए कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कारण अब थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लिए भी राजनीतिक इकाई बनी है। समज में सदियों से भेदभाव का सामना करने वाले थर्ड जेंडर समुदायों को केजरीवाल आगे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं।

 

लोग आज भी थर्ड जेंडर को हीन भावना से देखते हैं

 

थर्ड जेंडर विंग के बनाए जाने पर किन्नर समुदाय के लोगों में खुशी का माहौल है इस समुदाय के लोगों का कहना है कि हीन भावना से देखते हैं। इस तरह के कदम से न केवल समुदाय में अच्छा संदेश जाता है बल्कि लोग सामान्य जिंदगी गुजारने के लिए भी प्रेरित होते हैं। मेरा काम हमारे समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का होगा। साथ ही समुदाय के लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना होगा। हमारे समुदाय में शिक्षा का अभाव है, बुजुर्गों को लोग सम्मान नहीं देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *