बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन का आज यानी 2 अप्रैल को अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। अजय को आपने कई एक्शन फिल्मों में काम करते देखा होगा। एक्शन किंग अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों फैंस के दिल में अपने लिए खास जगह बना रखी है। एक्टर के खास दिन पर यानी अजय देवगन के बर्थडे पर हम आपको बताएंगे कि अभिनेता की कौन-कौन सी फिल्में इस साल रिलीज होने वाली है।
सिंघम अगेन
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम के पहले 2 पार्ट्स को जनता द्वारा काफी पसंद किया गया था। इन दोनो भागों में अजय ने अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है। वहीं इसके तीसरे पार्ट को इसी साल 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इस बार अजय देवगन के अलावा अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं।
औरतों में कहां दम था
अजय देवगन और तब्बू स्टारर ‘घरों में कहां दम था’ एक अपकमिंग बॉलीवुड ड्रामा है। इन दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर पहले भी काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अजय देवगन की आगामी फिल्म में कपल एक साथ नजर आने वाले हैं। अजय देवगन की यह फिल्म 26 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म का निर्देशन नीरज पाण्डेय कर कर रहे हैं।
गोलमाल 5
बॉलीवुड की इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की धमाकेदार फिल्म गोलमाल फ्रेंचाइजी की 4 फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। अब दर्शक इसके पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अजय ने इस फिल्म के हर पार्ट में अपनी मुख्य भूमिका निभाई है। रोहित शेट्टी ने पिंकविला से बात करते हुए कहा था कि वह गोलमाल 5 जरुर बनाएंगे। लेकिन इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।